Home Featured राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - June 11, 2021

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ पूरे देश के पेट्रोल पंपों के समक्ष विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। इसी के तहत बिहार प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ दरभंगा जिला में भी दरभंगा ज़िला काँग्रेस कमिटी द्वारा लहेरियासराय टावर चौक के निकट अवस्थित पेट्रोल पंप के समक्ष एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

दरभंगा जिला कंग्रेस कमेटी कार्यालय से निकलकर लहेरियासराय टावर के निकट वाले पेट्रोल पंप के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन के माध्यम से इनलोगों ने मांग किया कि डीजल और पेट्रोल के दाम को कम किया जाए ताकि किसानों और गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Share