Home Featured आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने जिलाधिकारी के साथ की आधार अद्यतीकरण की समीक्षा।
Featured - मुख्य - June 16, 2021

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने जिलाधिकारी के साथ की आधार अद्यतीकरण की समीक्षा।

दरभंगा: बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने सम्पूर्ति पोर्टल पर किए जा रहे आधार अद्यतीकरण की समीक्षा बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ की।

बैठक में दरभंगा जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन एसएम ने बताया कि जिले में अभी तक 04 लाख 90 हजार डाटा की प्रविष्टि की जा चुकी है, जिसमें से 10 हजार 34 नये परिवारों का नाम जोड़ा गया है तथा 10 हजार 8 सौ 34 नामों को हटाया गया है। सम्पूर्ति पोर्टल पर डाटा अद्यतीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ अंचलों में अद्यतीकरण की प्रगति धीमी है। सभी अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि 20 जून से पहले डाटा अद्यतीकरण का कार्य पूरा कर लें तथा सम्पूर्ति पोर्टल पर डाटा का ऑनलाइन इंट्री करवा दें।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में सम्पूर्ति पोर्टल पर 08.38 लाख परिवारों का डाटा था।

ऑनलाइन बैठक में दरभंगा से जिलाधिकारी के साथ प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय एवं उप जन सम्पर्क निदेशक नागेन्द्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Share