Home Featured सावधान: गलत पार्किंग करने पर पुलिस लगा देगी व्हील लॉक और कट जाएगा चालान।
Featured - मुख्य - June 17, 2021

सावधान: गलत पार्किंग करने पर पुलिस लगा देगी व्हील लॉक और कट जाएगा चालान।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: गुरुवार को लहेरियासराय के बेंता पेट्रोल पंप के निकट मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो चक्का वाहनों से लेकर चार चक्का वाहनों की तलाशी ली गई। बता दें कि शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए दरभंगा पुलिस इन दिनों शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन तलाशी करती नजर आ रही है।

तलाशी ले रहे सिपाही ने हमारे रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि सड़क के किनारे अवैध तरीके से पार्किंग करने वाले वाहनों में व्हील लॉक लगाया जा रहा है और ऐसे वाहन मालिकों से दंड के तौर पर नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जा रहा है। अपराध मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से संदेहास्पद व्यक्ति की बॉडी चेकिंग व वाहनों के डिक्की इत्यादि को भी अच्छे से तलाशी ली गई।

Share