Home Featured 19 जून को होगा विश्वविद्यालय पंचांग का विमोचन।
Featured - मुख्य - June 18, 2021

19 जून को होगा विश्वविद्यालय पंचांग का विमोचन।

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा दशकों से प्रकाशित हो रहे विश्वविद्यालय पंचांग वर्षों बाद इस बार समय से पहले प्रकाशित होकर विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुका है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. शशिनाथ झा आगामी 19 जून को इसका विमोचन एक संक्षिप्त कार्यक्रम में करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रथम निशिकांत ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर संक्षप्ति कार्यक्रम किया जाएगा। यह पंचांग देशभर में फैले मैथिलों के बीच काफी लोकप्रिय है और वे इसके प्रकाशन की प्रतीक्षा करते रहते हैं। अब समय आ गया है कि वे इसे बाजार से प्राप्त कर सकेंगे।

Share