
कबीर सेवा संस्थान द्वारा अस्थि विसर्जन के बाद मृतात्मा की शांति हेतु दरिद्र नारायण भोज का आयोजन।
दरभंगा: कोरोना काल में जहां अपने साथ छोड़ते नजर आए, वहीं कबीर सेवा संस्थान द्वारा शवों का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया है। अंतिम संस्कार के उपरांत कई परिजन मृतकों का अस्थि कलश नही ले गए। शेष बचे रह गए सभी अस्थि कलशों का विसर्जन सिमरिया में करके कर्म पूजन भी हो किया। इसके उपरांत मंगलवार को मृत आत्मा की शांति के दरिद्र नारायण भोज का भी आयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के संयोजक नवीन
सिन्हा ने बताया कि मुक्तिधाम में कोरोना के 134 शवों की अंत्येष्टि के उपरांत सोमवार को सिमरिया गंगा घाट में अस्थि कलश प्रवाह और कर्म पूर्ण करने के बाद मंगलवार को मुक्तिधाम में मृतात्मा की शांति हेतु दरिद्र नारायण भोज किया गया। इसमे कई मृतक के परिजनों के साथ कबीर सेवा संस्थान, मुक्तिधाम समिति, निगम के लोगों ने भी अपने हाथों उन्हें भोजन परोसा तथा खुद भी प्रसाद ग्रहण किया।

