
सिंहवाड़ा को मॉडल प्रखंड बनाने का दिख रहा असर, 105 वर्षीय वृद्धा ने भी लगवाया कोरोना का टीका।
दरभंगा: जिला प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर सिंहवाड़ा को मॉडल प्रखंड बनाने का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां एवं जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी। इसी का असर बुधवार को देखने को मिला। 105 साल की वृद्धा ने भी आखिरकार कोरोना का टीका लेकर युवा पीढ़ी केलिए मिसाल पेश कर दिया।
इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत भरवारा पंचायत के ऑंगनबाड़ी केंद्र संख्या 181 पर बनाये गए टीकाकरण केंद्र की एएनएम अनामिका देवी ने आशा फैसिलिटेटर वीणा देवी एवं आंगनबाड़ी सेविका रेणु देवी के साथ 105 वर्षीय राधिका देवी के घर पर पहुँच कर उन्हें कोरोना का टीका लगाया।
इस टीकारण को युवा पीढ़ी केलिए बड़ी मिसाल बताते हुए दरभंगा जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों के जज्बे को सलाम किया है।

