Home Featured गुदरी बाजार से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था एवं शौचालय निर्माण की मांग को लेकर दिया गया धरना।
Featured - मुख्य - June 24, 2021

गुदरी बाजार से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था एवं शौचालय निर्माण की मांग को लेकर दिया गया धरना।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लहेरियासराय गुदरी बाजार की नारकीय स्थिति को लेकर गुरुवार को शहर के पालीराम चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना का आयोजन मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले किया गया जिसमें स्थानीय लोग एवं गुदरी बाजार के व्यवसायी भी शामिल थे। लोगों के निशाने पर मुख्य रूप से नगर निगम रहा।

धरना में शामिल स्थानीय निवासी एवं गुदरी बाजार के व्यवसायी लक्ष्मण कुमार खरबंदा ने बताया कि नाला जाम रहने की वजह से गुदरी बाजार हमेशा जलजमाव से ग्रस्त रहता है। इस कारण व्यवसायियों एवं गुजरने वाले आमलोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। साफ सफाई भी निगमकर्मियों द्वारा नही किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यहां एक शौचालय था जिसे फिर से बनाने केलिए तोड़ दिया गया। पर करीब दो साल बीत जाने के वाबजूद आजतक नही बनाया गया। कई बार नगर निगम को इस संबंध में आवेदन दिया जा चुका है। पर कोई सुनवाई नही होती।

धरना दे रहे लोगों ने बताया कि गुदरी बाजार दो वार्डो में आता है। एक वार्ड पार्षद को समस्या के समाधान केलिए कहें तो वो दूसरे पर फेंकते हैं। इस प्रकार दो वार्ड पार्षदों की लड़ाई के बीच मे जनता पिस रही है।

धरना दे रहे लोगो ने कहा कि यदि जल्द समस्या का निदान नही हुआ तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share