Home Featured ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान। 
Featured - मुख्य - June 24, 2021

ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान। 

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा शहर में जाम की समस्या विकराल हो चुकी है। आये दिन मुख्य सड़कों पर भी कहीं न कहीं जाम का सामना लोगों को करना पड़ता है। सड़क किनारे का अतिक्रमण और अवैध पार्किंग जाम की समस्या को बढ़ाने का मुख्य कारण बनता है। इसी को देखते हुए गुरुवार को दरभंगा पुलिस द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कई चार चक्का, दो चक्का एवं तीन चक्का वाहनों के विरुद्घ कारवाई की गयी। साथ ही फ़लों एवं सब्जियों के ठेलों को भी सड़क किनारे से हटाया गया। जुर्माना भरने के बाद कारवाई की जद में आये वाहनों को छोड़ा गया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान कर रहे थे। कई वाहनों का ऑन स्पॉट जुर्माना किया गया, जबकि कई वाहनों को जप्त कर थाना भी लाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। शहर के लोहिया चौक से सैदनगर रोड तथा लोहिया चौक से दारुभट्ठी रोड में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किये गए वाहनों में व्हील लॉक लगाया गया तथा उनसे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 5 चार चक्का वाहन, 6 बाइक एवं 2 टेंपो को पकड़ा गया तथा इनसे जुर्माने के रूप में कुल 7000 रुपये की राशि वसूली गयी।

इसके अलावा नाका 6 अवस्थित यातायात थाना के सामने सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमे मास्क, हेलमेट एवं गाड़ी के कागजातों की चेकिंग भी की गयी। चेकिंग में पकड़े गए लोगों पर यातायात नियम के तहत जुर्माना भी किया गया।

Share