Home Featured अनोखी पहल: वैक्सीन लगवाते हुए सेल्फी या सर्टिफिकेट दिखाकर मुफ्त में बाल या दाढी कटवाएं।
Featured - मुख्य - June 24, 2021

अनोखी पहल: वैक्सीन लगवाते हुए सेल्फी या सर्टिफिकेट दिखाकर मुफ्त में बाल या दाढी कटवाएं।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना महामारी की कहर को कम करने के लिए सरकार की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही इस महामारी से बचने के लिए कोरोना का टीका भी लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के बेंता चौक स्थित एक सैलून ने अनोखी पहल करते हुए ‘वैक्सीन लेते हुए सेल्फी’ या ‘वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट’ दिखाने पर मुक्त में हेयर कटिंग व सेविंग कर रही है।

वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को लेकर सैलून की इस अनोखी पहल की काफी लोग प्रसंशा कर रहे हैं। हेयर कटिंग करवा रहे अर्जुन कुमार ने कहा कि, सैलून की तरफ से लिया गया फैसला बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ‘वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट’ या फिर ‘टीका लेते हुए सेल्फी’ दिखा कर एक बार मुफ्त में बाल या दाढ़ी बनवाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से लोगो के बीच जागरूकता बढ़ेगी और लोग बढ़ चढ़कर टीकाकरण अभियान में अपना हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सैलून द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत अच्छा है।

वहीं सैलून के व्यवस्थापक शंभु कुमार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में विश्व भर में बड़ी महामारी चल रही है। इससे वचाव के लिए सरकार की ओर से कई तरह के जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। उसी को देखते हुए इनलोगों ने फैसला लिया, कि चूंकि लोगों के बीच तरह-तरह की अफवाहें फैल गई है, उसे दूर करने के लिए इस अभियान में ये लोग सरकार का साथ देंगे और वैक्सीन के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे। वही उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में दो सौ लोगो का फ्री में हेयर कटिंग व सेविंग किया गया है।

Share