Home Featured शराब लदी कार के साथ एक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - June 24, 2021

शराब लदी कार के साथ एक गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शराबबंदी के बाबजूद शराब का धंधा बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विशनपुर थाना क्षेत्र के हरिचंदा गांव से एक हौंडा सिटी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। साथ ही गाड़ी से शराब की खेप को ले जाने के आरोप सवार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गाड़ी में 54 लीटर अंग्रेजी शराब ड्राइवर के सीट के पीछे बारीकी से सेट कर रखा गया था। गिरफ्तार युवक की पहचान विशनपुर थाना क्षेत्र के ही बघला कमलपुर निवासी महेश्वर यादव के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया की WB-16Y7676 की हौंडा सिटी कार से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। रेकी कर शराब तस्कर को शराब और गाड़ी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत करवाई कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share