
विद्युत स्पर्शाघात से गाय की मौत।
दरभंगा: विद्युत स्पर्शाघात से जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में शिवन राम के गाय की मौत घटनास्थल पर हो गई। ट्रांसफॉर्मर के पास चारों ओर करंट होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में लोग मृत गाय को देखने ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण जवाबदेह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हरिजन टोला वार्ड एक निवासी शिवन राम ने बताया कि वह गाय को चराने के लिए ले जा रहा था कि जैसे ही गाय ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंची। वह करंट की चपेट में आ गई। गाय को करंट की चपेट में आता देख वह किसी तरह भागकर जान बचाया। मुखिया अनीता देवी ने बताया कि गोपालन कर उसका परिवार भरण पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद उसके परिवार का भरण पोषण कठिन हो जाएगा।

