Home Featured तालाब में डूबने से 45 वर्षीय महिला की मौत।
Featured - मुख्य - June 24, 2021

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय महिला की मौत।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत मकरमपुर पंचायत के बैगनी गांव में गुरुवार को श्याम तांती की 45 वर्षीय पत्नी बिंदा देवी की मौत स्थानीय नवकी तालाब में डूबने से हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक महिला अपने दो वर्षीय बालक (मुखबधिर) को लेकर तालाब पर स्नान करने गई थी। बच्चे को पेड़ के नीचे बैठा कर पहले अपने कपड़े की सफाई की तथा इसके बाद तालाब में स्नान करने गई। गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई। तालाब के बगल से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को पेड़ के नीचे बैठा देख और तालाब पर कपड़ा पड़ा देख डूबने की आशंका से तालाब में प्रवेश कर महिला को निकाला, जब तक वह मर चुकी थी। मकरमपुर के पूर्व मुखिया राजन कुमार झा ने इस घटना की जानकारी बहेड़ा थाना एवं सीओ को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका के 3 पुत्र 15 वर्ष, 7 वर्ष एवं 2 वर्ष का है। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सीओ भुवनेश्वर झा ने डूबने से हुई मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि आपदा राहत कोष से मृतक के परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।

Share