Home Featured दो पिस्टल एवं 13 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - June 24, 2021

दो पिस्टल एवं 13 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को हथियार व गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्टल व 13 गोलियां जब्त की गई हैं। प्रशिक्षु डीएसपी सह बहादुरपुर थानाध्यक्ष राम कृष्णा ने बताया कि कुछ अपराधी कुंवर नगर में बैठकर नशापान करते हैं और उनके पास हथियार भी है। इसकी सूचना पाते ही कुंवर नगर में छापेमारी की गई। वहां से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। वह बहेड़ी थाना क्षेत्र के धनौली गांव का रहने वाला अभिषेक झा है। उसके पास से एक पिस्टल व सात गोली बरामद हुई है।

वीडियो देखें👆

वहीं दूसरी तरफ बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव से मारपीट तथा अगलगी की घटना के आरोपी सुरेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ ही पिस्टल व पांच गोली बरामद किया है।
मौके पर उपस्थित प्रशिक्षु डीएसपी सह बहादुरपुर थानाध्यक्ष राम कृष्ण ने बताया कि बहादुरपुर थाना कांड संख्या 31/21 में फरार चल रहे आरोपी सुरेश पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के घर की तलाशी लेने पर एक रिवाल्वर, 5 जिन्दा कारतूस सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की गयी।
बताया जाता है कि कुछ महीने पूर्व ओझौल गांव में दो पक्षो के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर मारपीट एवं अगलगी की घटना घटी थी। पुलिस ने कारवाई करते हुए एक पक्ष से अनिल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरे पक्ष के आरोपी सुरेश पासवान सहित अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे।

Share