Home Featured लगातार हो रही बारिश के कारण राम जानकी मंदिर में घुसा पानी, पूजा पाठ हुआ मुश्किल।
Featured - मुख्य - June 27, 2021

लगातार हो रही बारिश के कारण राम जानकी मंदिर में घुसा पानी, पूजा पाठ हुआ मुश्किल।

देखिये वीडियो भी।

शीघ्र अपलोड हो रहा है…

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मानसून आते ही इन दिनों शहर के कई इलाके व मुख्य मार्ग में भारी जलजमाव की समस्या आ गयी। वहीं कुछ इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण बाकरगंज लहेरियासराय के राम जानकी मंदिर के अंदर भी काफी पानी भर गया है। जिसके चलते इस मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मंदिर के अंदर घुटने भर पानी था जिसे मोटर के जरिये निकालकर नाले में फेंका जा रहा था। मंदिर में आये कुछ श्रद्धालुओं बताया कि जब भी बारिश होती है, लहरियासराय बाकरगंज स्थित यह ‘अशरफी महासेठ राम जानकी मंदिर’ में पानी आ जाता है।

Share