Home Featured गाइडलाइन का उल्लंघन कर रविवार को भी खुली रही कई दुकानें, दुकानदारों ने कहा- उन्हें नियम नहीं पता!
Featured - मुख्य - June 27, 2021

गाइडलाइन का उल्लंघन कर रविवार को भी खुली रही कई दुकानें, दुकानदारों ने कहा- उन्हें नियम नहीं पता!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को लहेरियासराय गुदरी बाजार के ज्यादातर दुकाने बंदी का दिन होने के बावजूद खुली रही। बता दें कि बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में रविवार को केवल अनिवार्य एवं जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश है। बावजूद इसके लहेरियासराय गुदरी बाजार में कपड़े की दुकानों से लेकर जूते चपल्लों की दुकान, कॉस्मेटिक व अन्य कई दुकाने खुली रही। इस दौरान रिपोर्टर को देख कई दुकानदारों ने दुकान के शटर गिरा दिए वहीं कुछ दुकानदार अपनी दुकान छोड़ भाग निकले।

कई दुकानदारों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम नहीं था कि रविवार को दुकान बंद रखनी है। वही कुछ दुकानदारों ने कहा कि वे दुकान को साफ करने के लिए खोले हैं। कई दुकानदारों ने मुंह बंद करना ही मुनासिब समझा। हालांकि इस दौरान कई दुकानों में ग्राहकों को भी देखा गया।

Share