Home Featured सांसद ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।
Featured - मुख्य - June 27, 2021

सांसद ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।

दरभंगा: रविवार को दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवासीय कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आम लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

श्री ठाकुर ने कहा कि मन की बात के संवाद में प्रधानमंत्री ने टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के जिक्र किया और टोक्यो जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल को लेकर प्रधानमंत्री ने चैंपियन शब्द को परिभाषित करते हुए कहा गया कि प्रतिभा, समर्पण, दृढ़ संकल्प और साहस व खेल भावना जब एक साथ मिलते है, तब जाकर कोई चैंपियन बनता है।
सांसद ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल संरक्षण के कार्य को देश सेवा का ही कार्य मानते है, इसलिए हम सभी को जल संरक्षण के लिए कृत-संकल्पित होना चाहिए।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि आज के संवाद में प्रधानमंत्री ने औषधीय पौधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद लगभग सभी वनस्पति में औषधीय गुण होते है, हम सभी को इन वनस्पतियों से अवगत होकर इन्हें उपयोग में लाना चाहिए व इनकी जानकारी रखनी चाहिए।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1 जुलाई राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस की जानकारी देते हुए सभी डॉक्टर और चार्टर्ड एकाउंटेंट् को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर के योगदान के लिए हम सभी आभारी है। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए सदैव सकारात्मक भूमिका निभाते रहते है।

Share