Home Featured लहेरियासराय थाने ने जेसीबी से शराब को बोतल सहित करवाया नष्ट।
Featured - मुख्य - June 28, 2021

लहेरियासराय थाने ने जेसीबी से शराब को बोतल सहित करवाया नष्ट।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चूके हैं। लेकिन पुलिस द्वारा लागातर शराब के कई खेप पकड़े जा रहे हैं। बिहार पुलिस जब्त किए हुए इन शराबों को नष्ट करती रही है। इसी के तहत सोमवार को लहरियासराय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जब्त किए गए शराब को लहेरियासराय थाना के प्रांगण में नष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह शराब अलग-अलग तिथियों में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जब्त किया गया था। बताया गया कि 354 लीटर से भी अधिक शराब को जेसीबी की मदद से लहेरियासराय थाने ने नष्ट करवाया। इस मौके पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष एच. एन. सिंह और बहादुरपुर के सीओ मौजूद थे।

Share