
शमशाद रिजवी पुनः बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव।
दरभंगा: जदयू के वरिष्ठ नेता शमशाद रिजवी को लगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो0 जमाल द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गयी है।
लगातार दूसरी बार इस पद को प्राप्त करने के उपरांत शमशाद रिजवी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो उनपर भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खड़े उतरने का प्रयास करेंगे। पद के साथ दी गयी जिम्मेवारियों का पूर्ण रूप से वे निर्वहन करेंगे।

