
अपने ही सरकार के मंत्री पर भड़के मदन सहनी, सीमा में रहने की दी चेतावनी।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: अफसऱशाही पर बगावत का बिगुल फूंकने वाले समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के तेवर और तल्ख होते जा रहे हैं। उन्हें सलाह देने वाले श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा पर भी उन्होंने बड़ा हमला बोला। श्री सहनी यहीं तक नहीं रूके और कह दिया कि उनके जैसे हम दलाल नहीं। हम राजनीतिक प्राणी हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे पटना जाकर अपना अंतिम निर्णय लेंगे। उनसे जब पूछा गया कि आपके कैबिनेट सहयोगी जीवेश मिश्रा ने कहा है कि अफसरों से तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए। इसके बाद मदन सहनी हत्थे से उखड़ गये और उन्हें दलाल तक कह दिया। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि हम दलाल नहीं हैं, राजनीतिक प्राणी हैं। वे क्या हैं हम जानते हैं। वो हमारे जिले के हैं उनका पूरा बैकग्राउंड हम जानते हैं। वे दवा के धंधा से जुड़े हुए हैं, उनसे ज्यादा जानकार हैं हम। वो कौन होते हैं हमें सलाह देने वाले।
समाज कल्याण मंत्री ने आगे कहा कि जीवेश मिश्रा ये विद्या अपने आप तक सीमित रखें। उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए। उन्हें दो-दो विभाग मिला हुआ है, इसलिए वो ज्यादा खुश हैं। वो कौन होते हैं हमसे प्रमाण पत्र मांगने वाले! हमारे विभाग की ट्रांसफर वाली फाईल दो दिनों से मुख्य सचिव के पास है, उसका अब तक निराकरण क्यों नहीं हुआ?
दरअसल श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने मंत्री मदन सहनी के इस्तीफे की घोषणा पर कहा था कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या थी तो सीएम नीतीश कुमार के समक्ष बात रखनी चाहिए थी। जहां तक विभाग में कामकाज की बात है तो अफसरों से सामंजस्य बिठा कर काम करना चाहिए।

