Home Featured अवैध रूप से रेल ई टिकट बुकिंग मामले में एक युवक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - July 7, 2021

अवैध रूप से रेल ई टिकट बुकिंग मामले में एक युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा निरीक्षक प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में दरभंगा के किलाघाट स्थित One Stop Solution नामक दुकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 33 वर्षीय सैयद अख्तर हसन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्त में आया युवक सेनापथ क़िलाघाट के वार्ड संख्या 21 के स्व. जुनैद अख्तर का पुत्र है। गिरफ्त में आये युवक पर आरोप है कि उसने व्यक्तिगत यूजर आईडी का प्रयोग कर 6 भविष्य रेल ई टिकट तथा 3 पूर्व रेल ई टिकट बनाया था। उसके पास से एक सीपीयू, एक डेस्कटप तथा एक मोबाइल जप्त किया गया।

इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल ओपी झंझारपुर के उप निरीक्षक निवास कुमार द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पत्र के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल दरभंगा पर मुकदमा दर्ज किया गया। दविश दल में उपरोक्त अधिकारियों के साथ प्रधान आरक्षी आरएन पांडे, जितेन्द्र कुमार, आरक्षी संजय कुमार, संतोष कुमार , बृजेन्दर कुमार एवं अन्य शामिल थे।

Share