Home Featured करंट लगने से महिला की मौत।
Featured - मुख्य - July 8, 2021

करंट लगने से महिला की मौत।

दरभंगा: जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के खनुमा चौर में गुरुवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं जख्मी महिला को भी प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

थानाध्यक्ष डीएन राम के मुताबिक मृत महिला की पहचान चिकनी निवासी लाला सदा की पत्नी प्रमिला देवी (46) के रूप में की गयी, जबकि जख्मी महिला उसी गांव के विष्णु सदा की पत्नी सुदामा देवी (45) है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं धनरोपनी करने जा रही थीं, उसी दौरान खनुमा चौड़ में घटना हो गयी।

Share