Home Featured अपनी ही सगी बहन की निर्मम हत्या कर आरोपी भाई फरार।
Featured - मुख्य - July 9, 2021

अपनी ही सगी बहन की निर्मम हत्या कर आरोपी भाई फरार।

देखिए वीडियो भी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शुक्रवार को जिले के विशनपुर थानाक्षेत्र के डिलाही गांव में एक 18 वर्षीय बीए की छात्रा की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। हत्या करने वाला कोई और नही, बल्कि मृतका का अपना भाई बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिलाही गांव निवासी रामनाथ साह की 18 वर्षीय पुत्री तुलसी कुमारी बीए की छात्रा थी। तुलसी का भाई गोपाल साह नशे का आदि था। अक्सर नशे की हालत में रहा करता था। रामनाथ स्वयं किसी विवाह समारोह में भाग लेने अन्यत्र गये हुए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे रामनाथ की पत्नी घर से कुछ ही दूरी पर बने दलान पर गयी थी। तुलसी और उसका भाई गोपाल घर मे थे। इसी बीच घर से तुलसी के चीखने की आवाज आयी। जबतक लोग पहुँचते गोपाल ने आरी पत्ती से तुलसी का गला रेत दिया था। लोगो को देखकर वह भाग निकला।

स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया।

इस बीच इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे थे।

Share