
निवर्तमान उप नगर आयुक्त को दी गयी विदाई।
दरभंगा: शनिवार को दरभंगा नगर निगम के उप नगर आयुक्त के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर नगर-निगम की तरफ से निगम सभागार में शनिवार की शाम को कमलनाथ झा को विदाई दिया है।
बता दें कि कमलनाथ झा का तबादला नगर विकास विभाग, पटना में हुआ है। विदाई समारोह में महापौर वैजयंती देवी खेड़िया, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, पार्षद अजय कुमार जालान, मधुबाला सिन्हा आदि के अलावे नगर प्रबंधक नागमणि प्रसाद सिंह सहित कर्मचारी संघ के मोहब्बत मुख्तार अहमद, शशिकांत झा इत्यादि सहित कई लोग मौजूद रहे।

