Home Featured वैक्सीन की कमी के कारण रविवार को शहर में टीकाकरण ठप रहने की उम्मीद।
Featured - मुख्य - July 10, 2021

वैक्सीन की कमी के कारण रविवार को शहर में टीकाकरण ठप रहने की उम्मीद।

दरभंगा: वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को शहर में मात्र 3 ही टीका केंद्र बनाया गया। जिसमें से योजना भवन, डीएमसीएच व महराजाधिराज कामेश्वरी सिंह मेमोरियल हॉस्पीटल टीका केंद्र पर ही वैक्सीन पड़ सकी। लेकिन योजना भवन और डीएमसीएच टीका केंद्रों पर दोपहर 3 बजे के बाद से ही दवा खत्म हो गई। इस दोनों  केंद्रों से बहुत सारे लोग बिना टीका लिए ही वापस लौट गए। वहीं महराजाधिराज कामेश्वरी सिंह मेमोरियल हॉस्पीटल टीका केंद्र पर 5 बजे तक टीका पड़ सका। इसके बाद लोगों को टीका के लिए रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी टीका नहीं पड़ सका। इस गर्मी में परेशान दूसरी डोज लेने आए वृद्ध को अधिक परेशानी हुई।

बताया जाता है कि कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण रविवार को टीकाकरण ठप रहेगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के किसी भी केंद्र पर टीका नहीं लग सकेगा। क्योंकि टीका उपलब्ध ही नहीं कराया गया है।

Share