Home Featured बाढ़ के कारण हफ्ते भर से बेघर ओझौल के दर्जनों ग्रामीणों को अबतक नही मिली कोई सरकारी मदद।
Featured - मुख्य - July 11, 2021

बाढ़ के कारण हफ्ते भर से बेघर ओझौल के दर्जनों ग्रामीणों को अबतक नही मिली कोई सरकारी मदद।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के कई प्रखंडों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है एवं कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई लोगों का घर पानी में डूब गया है जिसके कारण लोगों को खाने-पीने तक की समस्या होने लगी है। ऐसी स्थिति होने के बावजूद जिले के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सरकार व जिला प्रशासन से राहत सामग्री नहीं मिल रही है। इनमें से एक बहादुरपुर प्रखंड का ओझौल गांव है। रविवार को ओझौल गाँव के कई घर बाढ़ के पानी में समाए नजर आए। दर्जनों परिवार के लोग घर से बेघर हो गए है। बाढ़ के कारण लोगों का घर चारों ओर पानी से घिर गया है जिसके कारण मजबूरन लोग अपने घरों को छोड़ कर दूसरे जगह जाकर शरण ले रहे हैं।

ओझौल गांव के बाढ़ प्रभावित कई लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनके गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था। पानी बढ़ने के कारण उनलोगों का घर में रहना दुश्वार हो गया है। साथ ही लोगों ने कहा कि घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों को अपना घर छोड़कर सड़कों के किनारे अथवा किसी अन्य जगह झुग्गी झोपड़ी लगाकर जैसे-तैसे रहना पड़ रहा है। कई ऐसे भी लोग हैं जो खुली आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों ने सरकार व जिला प्रशासन से राहत सामग्री के रूप में भोजन-पानी के साथ धूप और बारिश से बचने के लिए पॉलिथीन की भी मांग की है।

Share