Home Featured एलपीजी सिलेंडर सहित ट्रक लूटकांड के दो नामजद अभियुक्तों की साढ़े छः साल बाद हुई गिरफ्तारी।
Featured - मुख्य - July 11, 2021

एलपीजी सिलेंडर सहित ट्रक लूटकांड के दो नामजद अभियुक्तों की साढ़े छः साल बाद हुई गिरफ्तारी।

दरभंगा: पुलिस की कार्यशैली भले थोड़ी धीमी हो, पर कभी न कभी अपराधी गिरफ्त में आते ही हैं। रविवार को भी कुछ ऐसी ही कामयाबी दरभंगा पुलिस को मिली है। दरअसल एक पुराने चर्चित लूटकांड में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस को कामयाबी मिली है। दरअसल, वर्ष 2014 के दिसंबर में जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र से एलपीजी लदे ट्रक को लूट लिया गया था। इसी मामले में मब्बी ओपी की पुलिस द्वारा दो नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मब्बी ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में मब्बी ओपी कांड संख्या 495/14 दिनांक 31/12/2014 दर्ज किया गया था। इसके दो नामित अभियुक्तों समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह एवं रहीमाबाद निवासी अजय कुमार को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Share