
एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला बाहर।
दरभंगा: दरभंगा में तैनात नौवीं बटालियन एनडीआरएफ टीम को जिला प्रशासन से सूचना मिली कि केवटी के कुछ गांवों में जलस्तर बढ़ गया है। सूचना प्राप्त होते ही टीम कमांडर निरीक्षक विश्वा राजीव कुमार ने केवटी सीओ से सामंजस्य स्तापित कर एक टीम को सहायक सब इंस्पेक्टर टी सिरिंग टुंदूप के नेतृत्व में डोमा, रसलपुर व बिंदवारा भेजा। वहां लगभग 20 से 30 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला व 60 से 70 लोगों को आवागमन में सहायता पहुंचाई। कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ की 12 टीमें सूबे के 10 जिलों में मुस्तैदी से तैनात है।

