Home Featured उत्पाद विभाग की छापेमारी में भूसा घर से 657 लीटर विदेशी शराब जप्त।
Featured - मुख्य - July 12, 2021

उत्पाद विभाग की छापेमारी में भूसा घर से 657 लीटर विदेशी शराब जप्त।

प्रतिकात्मक फोटो

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 657 लीटर अरुणाचल प्रदेश निर्मित विदेशी शराब भूसा घर से बरामद की।

उत्पाद अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ननौरा गांव में एक भूसा घर में शराब छिपाकर रखी हुई है। छापेमारी करने पर उक्त भूसा घर से शराब बरामद की गयी।

किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जब्त शराब को कागजी प्रक्रिया कर उत्पाद विभाग के मालखाने में जमा रखा गया है।

Share