Home Featured सड़क दुर्घटना में दो जख्मी।
Featured - मुख्य - July 12, 2021

सड़क दुर्घटना में दो जख्मी।

दरभंगा: बिरौल-गंडौल मुख्य सड़क एसएच-17 पर सोनपुर गांव के पास साइकिल सवार छात्र को बचाने के दौरान बाइक सवार दो लोग बूरी तरह जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल गंभीर हालत में इन दोनों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार दोनों युवक समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के कुंडल गांव के राजा राम सिंह (45) एवं मृत्युंजय सिंह (45) बताये गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह नौ बजे करीब सोनपुर गांव से श्रवण साहू का पुत्र संदीप साह साईिकल से पढ़ने जा रहा था।

इसी दौरान सहरसा की ओर से दोनों बाइक सवार बिरौल की ओर आ रहे थे। सोनपुर में क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही संदीप को आते देख उक्त बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पलट गई। इसमें साईिकल सवार तो बच गया, पर बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share