Home Featured ऑटो पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत।
Featured - मुख्य - July 13, 2021

ऑटो पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत।

दरभंगा: जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में ऑटो पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। चालक गुलाम रसूल (24 वर्ष) बनौली का ही बताया जाता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सिपुर्द कर दिया है। बताया गया है कि गुलाम रसूल ऑटो से सढवाड़ा में किसी को पहुंचाने गया था। वहां से लौटने के क्रम में सोमवार की रात गांव में प्रवेश करते ही आरा मिल के निकट क्षतिग्रस्त सड़क पर यह घटना हो गई। चालक का संतुलन बिगड़ते ही टेंपो सड़क पर ही ऑटो पलट गया। जिसमें चालक दब गया। पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम ने पलटे हुए ऑटो को देखा। मृतक चालक को ऑटो के नीचे दबा हुआ पाया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। युवक की कमाई से ही उसके परिवार का भरण पोषण हो रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते कोहराम मच गया।

Share