Home Featured बस एक्सीडेंट में मृत बच्चे की नही हो सकी है पहचान। 
Featured - मुख्य - July 14, 2021

बस एक्सीडेंट में मृत बच्चे की नही हो सकी है पहचान। 

दरभंगा: लहेरियासराय से समस्तीपुर जाने के क्रम में बुधवार की सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर अवस्थित जनकपुरी के निकट बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। उसमे से एक बच्चे की शिनाख्त बुधवार देर शाम तक नही हो पायी थी।

इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष द्वारा साइबर सेनानी ग्रुप में मृतक की तस्वीर डाली गयी है। साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि यदि कोई मृतक के पहचान के सम्बंध कोई सूचना दे सकें तो बहादुरपुर थाना को अवश्य दें।

वॉयस ऑफ दरभंगा की भी तमाम पाठकों से अपील है कि यदि उपरोक्त तस्वीर को कोई पहचान सकें तो बहादुरपुर थाना के मोबाइल संख्या 9431822506 पर इसकी सूचना अवश्य दें।

Share