
एलएनएमयू के पहले उप खेल पदाधिकारी के रूप में प्रो0 अमृत कुमार झा ने ग्रहण किया पदभार।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पहले उप खेल पदाधिकारी के रूप में प्रो. अमृत कुमार झा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण कराने के समय खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा, डब्ल्यूआईटी के निदेशक डॉ. उमेश कुमार दास और वित्त समिति के सदस्य अरविंद कुमार सिंह आदि भी उपस्थित थे।

