
Home Featured सड़क किनारे शरण लिए चांडीह गांव के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों को नही मिल रही कोई भी सरकारी सहायता।
सड़क किनारे शरण लिए चांडीह गांव के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों को नही मिल रही कोई भी सरकारी सहायता।
देखिये वीडियो भी
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के चांडीह गांव के दर्जनों परिवार बाढ़ के कारण बेघर हो गए हैं। उन्होंने एकमी शोभन बाईपास सड़क किनारे शरण लिया है। उनलोगों ने पन्नी आदि टांगकर सर को ढकने की कोशिश की है। अपने मवेशियों को भी इन्होंने सड़क पर रखा है। खाने पीने एवं शौच आदि की समस्या भी ये लोग झेल रहे हैं। पशुचारा की भी घोर किल्लत है। सरकार के दावे के विपरीत यहां के लोगों ने आरोप लगाया कि वे करीब 15 20 दिन से उक्त स्थल पर हैं। पर किसी प्रकार की सरकारी सहायता नही मिली है।
कई लोगों के पन्नी भी फटे पुराने थे कि बारिश से बचना
भी मुश्किल लग रहा था। छोटे बच्चों की हालत तो और दयनीय दिखी। बाढ़ के प्रकोप ने जहां उनका आशियाना उजाड़ दिया, वहीं सरकार द्वारा बाढ़ राहत की घोषणा भी इनके लिए बेमानी ही साबित हो रही है।

