Home Featured डीएम ने किया बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - July 24, 2021

डीएम ने किया बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

दरभंगा: शनिवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा दरभंगा जिले में बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई के तहत संचालित बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया।

सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यह समिति प्रत्येक तीन माह पर जिले में संचालित गृहों का निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेजती है।

बताते चलें कि बाल गृह  06 से18 वर्ष तक के गुमशुदा, भूले-भटके, बेसहारा, बाल श्रमिक, शोषण, हिंसा या आपदा के शिकार बच्चों के लिए बनाया गया है।

वहीं पर्यवेक्षण गृह 06 से 18 वर्ष तक के विधि विवादित बच्चों के लिए तथा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान 0 से 6 वर्ष तक के नवजात, परित्याग, भूले-भटके, बेसहारा बच्चों के गोद लेने के लिए अधिकृत संस्थान बनाया गया है।

इस निरीक्षण में अन्य सदस्य के रूप में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, डीएमओ (स्वास्थ्य विभाग) डॉ0 जेपी महतो, पुलिस की ओर से रमेश झा, डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान) इन्द्र कुमार कर्ण, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नुपुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र झा, किशोर न्याय परिषद के अजीत कुमार मिश्रा ने भाग लिया।

Share