Home Featured विलंब शुल्क के साथ 22 अगस्त तक बढ़ायी गयी स्नातक प्रथम खंड में नामांकन की तिथि।
Featured - मुख्य - July 25, 2021

विलंब शुल्क के साथ 22 अगस्त तक बढ़ायी गयी स्नातक प्रथम खंड में नामांकन की तिथि।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए विलंब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित की गई। नामांकन समिति की बैठक इस आशय का निर्णय लिया गया। इस संबंध में अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. विजय कुमार यादव द्वारा दी गयी जानकारी के अन्यसर बिना विलंब शुल्क के आवेदन की तिथि 26 जुलाई से 16 अगस्त तक, जबकि विलंब शुल्क सहित 22 अगस्त तक आवेदन हो सकेगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन हो सकेगा। सत्र 2021-24 के स्नातक प्रथम खंड में नामांकन प्रक्रिया के लिए चयनित सर्विस प्रोवाइडर ने प्रक्रिया का डेमो बैठक में प्रस्तुत किया जिस पर समिति के सदस्यों ने सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Share