
सामान लदे ट्रैक्टर को लूटकर भाग रहे लूटेरों का पुलिस ने किया पीछा, ट्रैक्टर छोड़ भागे लुटेरे।
दरभंगा: शनिवार की देर रात अपराधियों ने मब्बी ओपी क्षेत्र में सामान लदे ट्रैक्टर के लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे हाईवे पर सिमरी की ओर ट्रैक्टर लेकर भाग रहे थे। पर जैसे ही ट्रैक्टर शोभन व कंसी के बीच पहुंचा, उसी बीच सिमरी थाना की पेट्रोलिंग पार्टी की नजर उस ट्रैक्टर पर पड़ी। ट्रैक्टर को बेहताशा गति में ले जाते देख गश्ती टीम को शक हुआ। गश्ती टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख चालक ट्रैक्टर से कूद कर भाग चला। उस पर किराना सामान व ड्राई फ्रूट लदा था।
किराना सामान से लदे उक्त ट्रैक्टर को सिमरी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है की खाद्यान्न लदा ट्रैक्टर बिरौल जा रहा
था। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि घटना मब्बी ओपी क्षेत्र में हुई है। मामले की पड़ताल के लिए जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

