Home Featured थाने में घुसा बाढ़ का पानी, फ़ाइलों को बचाने में पुलिसकर्मी कर रहे मशक्कत।
Featured - मुख्य - July 26, 2021

थाने में घुसा बाढ़ का पानी, फ़ाइलों को बचाने में पुलिसकर्मी कर रहे मशक्कत।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नेपाल की तराई में हो रही बारिश की वजह से जिले की ज्यादातर नदियां उफान पर है। कमला, कोसी और अधवारा समूह की नदियों में उफान की वजह से कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। आलम यह है कि बाढ़ का पानी कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित थाने में भी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी थाने में घुसने की वजह से पुलिसकर्मी फाइलों को बचाने की जुगत कर रहे हैं। फिलहाल फाइलों को निकालकर उंचे स्थानों की ओर रखा जा रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी फाइलों को बचाने की मशक्कत करते हुए कैमरे में भी कैद हुए।

दरअसल कुशेश्वरस्थान थाने में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की वजह से थाने के भवन के सभी कमरे में 2 से 3 फीट तक पानी लगा है। पानी के कारण थाने में तैनात पुलिसकर्मियों और वहां आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी कागजात बचाने के लिए कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। थाने के कर्मी कागजातों को निकालकर ऊंचे स्थानों पर रख रहे हैं। फिलहाल पुलिसकर्मी दूसरी जगहों से थाने का काम निपटा रहे हैं।वहीं कुशेश्वरस्थान थाना के मुंशी राम उदय कुमार ने कहा कि कुशेश्वरस्थान थाने में कमला नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जरूरी कागजातों को बचाने के लिए वे लोग मशक्कत कर रहे हैं। फाइलों को थाने से निकालकर दूसरी जगहों पर सुरक्षित रखा जा रहा है। फिलहाल कार्यालय का कामकाज दूसरी जगह से सुचारू रूप से किया जा रहा है।

गौरतलब है कि दरभंगा जिले के 18 प्रखंडों में से 7 प्रखंडों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। इनमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां के अधिकतर गांवों का सड़क संपर्क टूट चुका है। लोग नाव के सहारे ही आवागमन कर पा रहे हैं।

Share