Home Featured मिथिला लोक मंथन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन।
Featured - मुख्य - July 26, 2021

मिथिला लोक मंथन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन।

दरभंगा: सोमवार को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में मिथिला लोक मंथन, दरभंगा चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) उत्तर बिहार प्रांत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 शशिनाथ झा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में मंत्री जिबेश मिश्रा उपस्थित थे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो0 शशि नाथ झा ने कहा कि मिथिला लोक मंथन द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चय ही मिथिलांचल को एक नई पहचान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मिथिला लोक मंथन स्थानीय कलाकारों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विद्याओं का प्रशिक्षण और रूपांतरण करवा रही है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने मिथिला लोक मंथन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि मिथिला लोक मंथन नाम से ही विदित है कि मिथिला की कलाओं का मंथन। इससे एक विशेष प्रकार की खुशबू आ रही है।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि वास्तव में इस प्रकार का कार्यक्रम मिथिलांचल में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के रोजगारन्मुखी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित कृष्ण कांत ओझा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से युवा लाभान्वित होंगे। मुख्य वक्ता श्रीपति त्रिपाठी ने मिथिला लोक मंथन के ऊपर विशेष प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि बैद्यनाथ चौधरी ने मिथिला की संस्कृति पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर मिथिला लोक मंथन में सम्मिलित सभी सहयोगियों को पाग, चादर और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कन्हैया चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार झा, हरेंद्र कुमार, विवेक जायसवाल, विमलेश कुमार, प्रकाश, मणिकांत ठाकुर, सूरज मिश्र, पिंटू भंडारी, अर्चना, शालिनी, सुमन कुमार, कोमल, रमा, उज्ज्वला आदि का विशेष योगदान रहा।

Share