
शहर में लगातार दूसरे दिन भी जाम से त्रस्त दिखा लहेरियासराय का वीआईपी रोड।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा शहर में जाम का नजारा आम हो चुका है। कहने को तो दरभंगा से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। पर प्रमंडलीय मुख्यालय लहेरियासराय से यदि एयरपोर्ट पहुंचना हो तो लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में आपको ढाई से तीन घण्टा लगना सामान्य बात है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने केलिए बहुत से कवायद किये गए, पर सब बेकार।
सोमवार को कई जगह जाम का नजारा देखने के बाद मंगलवार को भी शहर के लहेरियासराय क्षेत्र में भीआईपी रोड में घण्टों जाम का नजारा दिखा। भीआईपी रोड में बंगालीटोला से लेकर लहेरियासराय टावर तक लगातार जाम का नजारा दिखा। काफी देर तक जाम नही हटा तो थोड़ी थोड़ी दूरी पर दो पुलिसकर्मी जाम छुड़ाने की कोशिश करते नजर आये। पर उनका भी प्रयास नाकाफी हो साबित हो रहा था।
बताते चलें कि ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने केलिए शहर के नाका 6 पर विशेष रूप से ट्रैफिक थाना की शुरुआत की गयी।।पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर उन्हें ट्रैफिक कंट्रोल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये और यातायात थाने में उसका कंट्रोल रूम बनाया गया। पूरी व्यवस्था को अलग से मॉनिटर करने केलिए ट्रैफिक डीएसपी का पद भी सृजित हुआ। पर इतनी सारी कवायद करने के बाद भी न नो एंट्री और न वन वे का उलंघन शहर में रुक पाया। ट्रैफिक कंट्रोल केलिए पुलिस बलों की कमी का रोना अक्सर रोया गया। पर हेलमेट और मास्क चेकिंग केलिए जगह जगह चौक चौराहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति दिख जाएगी।
सबसे हास्यास्पद बात तो यातायात थाना की पुलिस और पदाधिकारियों की भूमिका लगती है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने में कम, हेलमेट और मास्क चेकिंग में ट्रैफिक विभाग भी ज्यादा सक्रिय दिखता है। फलस्वरूप जाम से निकलना भगवान भरोसे रह जाता है।

