
आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्यूटी वर्ल्ड मेकओवर सैलून एकेडमी का हुआ भव्य शुभारंभ।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थिति इमामबाड़ी में रविवार को ब्यूटी वर्ल्ड मेकओवर सैलून व एकेडमी का शुभारंभ आयशा खातून द्वारा फीता काट कर किया गया। मौक पर उन्होंने कहा कि ईमामबाड़ी जैसे जगह में इस तरह का प्रतिष्ठान खुलने से यहां की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगी। अब उन्हें कही बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वहीं पार्लर की संचालिका महजवी फातमा उर्फ मोनी ने कहा कि इस पार्लर में महिलाओं और लड़कियों के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी और साथ ही सभी तरह के स्किन के अनुसार मेकअप भी किया जाएगा और यहां ब्यूटी पार्लर से संबंधित सभी प्रकार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा एवं प्रशिक्षण उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
आगे उन्होंने ने बताया कि किसी भी प्रकार के त्योहार और अन्य शुभ अवसर पर विशेष छूट की भी व्यवस्था यहां उपलब्ध रहेगी।
मौक पर ज़िया करीम , महजबी , इसरत खातून,फातमा,मोनसरुल्ला,अब्दुल्ला, मोहम्मद, लाडला, मोहम्मद मुन्ना, अहमद करीम, इरशाद करीम, मोहम्मद जाहिद हुसैन, लालबाबू अंसारी, इसरत खातून सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

