Home Featured शराब लदे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त।
Featured - मुख्य - August 2, 2021

शराब लदे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त।

दरभंगा: बहेड़ा थाना पुलिस को अवैध शराब बरामदगी के मामले में रविवार की देर रात एक बार पुनः बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना क्षेत्र के नवादा पुल के पास नदी किनारे गाछी से शराब भरी ट्रक बरामद करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आज सुबह 3:00 बजे बहेड़ा थाना पुलिस रेकी करते हुए नवादा गांव पहुंची जहां पुल के बगल होकर कच्ची राह में ट्रक गुजरने की शिनाख्त हुई तो फिर आगे जाने पर नदी किनारे आम के बगीचे में ट्रक खड़ी पाई गई । ट्रक का जांच करने पर उससे 351 कार्टून शराब बरामद किए गए जबकि बगल के झाड़ी में रखे गए 1976 ली विदेशी शराब अलग से बरामद की गई है ।

कुल मिलाकर 4000 लीटर से अधिक शराब की बरामदगी की गई है । सभी शराब एवं ट्रक संख्या बीआर 06 G – 4749 जप्त कर थाना लाया गया है ।और विस्तृत छानबीन कर मामला दर्ज की जाएगी । ज्ञात हो कि इससे पूर्व 24 जुलाई की रात्रि थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से ब्रिटानिया लिखी हुई एक ट्रक (कंटेनर) जब्त की गई थी । जिसमें 4379 लीटर यानी 496 कार्टून शराब के साथ पंचायत के पूर्व मुखिया राम नारायण यादव उर्फ देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था।

साथ ही बहेड़ा थाना क्षेत्र में विगत 7 माह के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त गई है एवं प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ गिरफ्तारी की गई है । लेकिन शराब के अवैध धंधे रुकने का नाम नहीं ले रही है । आज तक इस वर्ष में बहेरा थाना अंतर्गत 44 मामले उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज किए गए और दो दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।

Share