
प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया चिराग पासवान का स्वागत।
दरभंगा: कटिहार से पटना लौट रहे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का स्वागत सोमवार की शाम सकरी के निकट एनएच 57 पर किया गया।
लोजपा नेता प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मिथिलांचल की परंपरा के अनुसार पाग चादर से सम्मानित किया।चिराग पासवान के साथ राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शाहनवाज अहमद कैफ़ी को भी उपस्थित कार्यकर्ताओं पाग चादर से सम्मानित किया।
इस अवसर पर लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय के अलावा दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के अभिषेक आनंद, प्रभाष मिश्र, संजय ठाकुर शैलेश राज, उमेश पासवान, नन्द जी झा, अतुल मिश्र आदि भी उपस्थित थे।

