
एलएनएमयू के कुलसचिव को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एमएसयू ने किया प्रदर्शन।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा विश्वविद्यालय के कुलसचिव को बर्खास्त करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया।
आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन मनमानी कर रहा है। छात्रों के आंदोलन को दबाया जा रहा है। एक भ्रष्ट व्यक्ति को कुलसचिव का पद दे दिया गया। ऐसे भ्रष्ट कुलसचिव छात्रों और शिक्षक के साथ मनमानी कर रहे हैं। आंदोलन करने वाले छात्रों पर झूठा एफआईआर कर दिया जाता है। शिक्षकों का तबादला कर दिया जा रहा है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि एक भ्रष्ट व्यक्ति जिस पर पहले से ही गबन का मामला हो, आखिर ऐसे व्यक्ति को कुलसचिव के पद पर बिठाया कैसे गया, यह समझ से परे है। कुलसचिव एवं कुलपति की मिलीभगत से आज पूरे मिथिला विश्वविद्यालय में अराजकता फैला हुआ है। बार बार कुलसचिव को हटाने को लेकर हमलोगो ने आंदोलन किया, लेकिन मांगो को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि अगर हमलोगों की मांग पर जल्द से जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में हमलोग विश्वविद्यालय में और उग्र आंदोलन करेंगे।

