Home Featured क्राइम मीटिंग में डीएसपी ने थानाध्यक्षों एव इंस्पेक्टरों को दिए अपराध नियंत्रण के टिप्स।
Featured - मुख्य - August 5, 2021

क्राइम मीटिंग में डीएसपी ने थानाध्यक्षों एव इंस्पेक्टरों को दिए अपराध नियंत्रण के टिप्स।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार को लहेरियासराय थाना परिसर में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अपराध गोष्ठी में मुख्य रूप से थाना में लंबित केसों के निष्पादन एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी आदि सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया बैठक में पेंडिंग केसों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया है। साथ ही लूट, डकैती, हत्या आदि मामले में वांछित अपराधियों की जो गिरफ्तारियां लंबित है, उनकी जल्द गिरफ्तारी करने के लिए तथा अपराध को नियंत्रित करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई है। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Share