Home Featured बेनीपुर अनुमण्डलीय अस्पताल में प्रारंभ हुआ दीदी की रसोई।
Featured - मुख्य - August 5, 2021

बेनीपुर अनुमण्डलीय अस्पताल में प्रारंभ हुआ दीदी की रसोई।

दरभंगा: मुख्यमंत्री का सपना, हर जीविका दीदी का रोजगार हो अपना, को साकार करने की दिशा में बढ़ते हुए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में बेनीपुर के ही प्रकाश जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, महिनाम द्वारा संचालित *दीदी की रसोई* का उद्धघाटन सिविल सर्जन, डॉ. अनिल कुमार एवं जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश तिवारी सुधांशु के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश तिवारी सुधांशु के द्वारा बताया गया कि प्रकाश संकुल संघ द्वारा प्रारम्भ में 35 दीदियों  का चयन किया गया ततपश्चात कुटुंब श्री के माध्यम से उनलोगों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण  कराया गया, जिसमें दीदियों को खाना बनाना, स्वच्छता बनाये रखना एवं व्यवहार परिवर्तन से अवगत कराया गया। प्रशिक्षणोपरांत कुटुंब श्री संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा दीदी की रसोई संचालन हेतु पांच दीदियों का अंतिम रूप  से चयन किया गया है।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार झा ने कहा कि अस्पताल में अन्तःवासी रोगियों को शुद्ध, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु दीदी की रसोई संकल्पित है।

दीदी की रसोई रोगियों को ससमय शुद्ध पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए। इस हेतु लगातार अनुश्रवण जीविका, बेनीपुर के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक जितेंद नारायण, स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी, जीविका दरभंगा के  प्रतिनिधि तृषा, राम नरेश सहनी, संतोष कुमार ,राजा सागर एवं बेनीपुर के जीविक कर्मी रमेश कुमार, दुर्गेश कुमार, विनय कुमार, विष्णु देव पासवान, स्वेतांक कुमार, राम कुमार पंडित, कामदेव कामत, रंजू, कंचन, पल्लवी, संकुल संघ की पदधारी दीदी उपस्थित थीं।

Share