Home Featured डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - August 5, 2021

डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम द्वारा गुरुवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संस्थापित किये जा रहे दोनों ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया।

क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट, जो लिक्यूड से ऑक्सीजन बनाता है, का कार्य लगभग समापन की ओर है। आईसीयू के बेड तक पाइप लाईन लगाने को लेकर बीएमएसआईसीएल एवं लिण्डे इण्डिया लिमिटेड के बीच के भ्रम की स्थिति को बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक प्रदीप झा से जिलाधिकारी ने वार्ता कर दूर कर दिया और अब पाईप लाइन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा ।

वहीं पीएसए तकनीकी से ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के लिए सिविल वर्क का काम अंतिम चरण में है। शेड निर्माण का कार्य आज रात्रि तक पूरा कर लिया जाएगा। संबंधित संवेदक ने बताया कि कल तक ऑक्सीजन प्लांट आ जाएगा और 10 अगस्त तक सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस प्लांट के पाइप लाइन का काम भी प्रगति पर है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, प्राचार्य, डी.एम.सी.एच., डी.एम.सी.एच. के अधीक्षक मनी भूषण शर्मा, वरीय उप समाहर्त्ता ललित राही एवं अन्य उपस्थित थे।

Share