
ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घण्टों किया हंगामा।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के दरभंगा – समस्तीपुर मुख्य सड़क पर एकमीघाट के निकट एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी। मृतक की पहचान बहादुरपुर थानाक्षेत्र के ही ओझोल निवासी गणेशी सहनी के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बांस बल्ले से सड़क को जाम कर दिया। साथ ही टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा एवं अन्य सरकारी सुविधाएं दिए जाने की मांग की जा रही थी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पर लोग जबतक मुआवजा नही, तक तक हटने को तैयार नही थे। काफी समझाने बुझाने के बाद लोग माने, तब लाश को पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया तथा जाम खत्म हुआ।

