
सर्पदंश ने छीन लिया चार बहनों के एकलौते भाई को।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर अंचल अंतर्गत उघरा पंचायत के टारा चौक निवासी अर्जुन सदा के 14 वर्षीय पुत्र अमरजीत सदा की मौत गुरुवार को सर्पदंश से हो गयी। अमरजीत अपनी चार छोटी बहनों का एकलौता भाई था। उसके पिता करीब हफ्ता भर पहले ही रोजगार केलिए दिल्ली गये थे। फोन पर सूचना मिलते ही उनके होश उड़ गए। मां अनीता देवी एवं तीनों बहन का रो रो कर बुरा हाल था।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुसहरी टोला के पीछे बाढ़ का पानी फैला हुआ है। इस कारण लोगों के घरों में सांप बिच्छू का आतंक फैला हुआ है। अमरजीत भी इसी का शिकार हुआ है।
लोगों ने बताया कि सर्पदंश के बाद अमरजीत को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि आज उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ठीक होती तो शायद अमरजीत की जान बचायी जा सकती थी। क्योंकि स्वास्थ्य केंद्रों पर सांप काटने की दवा उपलब्ध रहती है।
स्थानीय पतोर ओपी प्रभारी वरुण गोस्वामी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया है।
मौके पर उघड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण जी झा, पंचायत समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू, माले नेता हरी पासवान आदि मौजूद रहकर पूरी तत्परता के साथ सरकारी लाभ दिलवाने के लिए प्रयासरत रहे। प्रखंड कार्यालय पर मृतक आश्रित को अंचलाधिकारी द्वारा आपदा मद से चार लाख रुपए का चेक सौंपा गया।

