Home Featured स्वतंत्रता दिवस समारोह केलिए दिशा-निर्देश जारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नहीं होगा आयोजन।
Featured - मुख्य - August 6, 2021

स्वतंत्रता दिवस समारोह केलिए दिशा-निर्देश जारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नहीं होगा आयोजन।

दरभंगा: सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर आगामी 15 अगस्त 2021 (स्वतंत्रता दिवस) के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है।

उक्त आदेश के आलोक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा आदेश जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। 

जारी आदेश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, 2021 में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले महानुभव को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के संबंध में गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जवानों की टुकड़ी एवं संख्या का निर्धारण किया गया है तथा बच्चों से संबंधित एन.सी.सी एवं स्काउट को पैरेड में शामिल नहीं किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में समारोह स्थल पर आगन्तुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महादलित टोला में स्थानीय पदाधिकारी भाग लेंगे तथा बुजुर्ग महादलित सदस्य के द्वारा ही झंडोत्तोलन किया जाएगा।

Share