
दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नही छूटा और इंजीनियर पति की डूबने से हो गयी मौत!
दरभंगा: अभी तो नई नवेली दुल्हन के हाथों में सजी मेहंदी का रंग भी नही उड़ा था कि उसकी दुनिया की उजड़ गयी। उसके इंजीनियर पति को नदी के पानी लील लिया और नवविवाहिता को विधवा बना दिया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया।
दरअसल, जिले के किरतपुर अंचल स्थित रसियारी पौनी गांव के मध्य गेंहूआ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि अभी हाल में ही उसकी शादी हुई थी। डूबे इंजीनियर रौशन की लाश को एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटों के मशक्कत के बाद उसे नदी बाहर निकाला। पौनी गांव में लाश पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक रौशन सोनीपत स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था जो दो माह पूर्व गांव शादी करने के लिए गांव आया था। पौनी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के एकलौता पुत्र रौशन की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। लोग मृतक के अंतिम दर्शन के लिए उसके दरवाजे पर एकत्रित हो गए। रौशन की मां और उसके नई नवेली दुल्हन की चत्किार से लोगों की आंखें नम हो गई।
बताया जाता है शुक्रवार की दोपहर रौशन घरेलू सामान खरीद कर रसियारी से अपने गांव पौनी लौट रहा था। रास्ते में पौनी घाट के निकट गेंहूआ नदी पार करने के दौरान नाव से फिसल कर नदी में गिर पड़ा। नदी की तेजधारा में डूबने से उसकी मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद गेंहूआ नदी से मृत अवस्था में इंजीनियर रौशन की लाश को बाहर निकाला।

